फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से मादा हाथी की मौत

Tue, 29 Nov 2016 10:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क की चीला रेंज में एक मादा हाथी की करंट लगने से मौत हो गई। मादा हाथी की आयु करीब 35 वर्ष बताई जा रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पार्क के कर्मचारी सोमवार की रात गश्त कर रहे थे। इसी दौरान अंधेरी चौड़ के पास एक हाथी का शव दिखाई दिया। इस बारे में अफसरों को जानकारी दी गई। अधिकारियों का कहना है पैरों के निशानों को देखकर अंदाजा लगाया गया है कि आठ हाथियों का एक झुंड चीला रेंज में अंधेरी चौड़ के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान मादा हाथी हाईटेंशन लाइन को छू रहे एक पेड़ की छाल खाने लगी होगी। इसी दौरान हाथी को करंट लग गया और उसकी मौत हो गई। पार्क के निदेशक सनातन का कहना है कि छाल खाते समय पेड़ हाईटेंशन लाइन की ओर झुक गया होगा। जिससे करंट लग गया। उन्होंने बताया कि हाथी के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद दफना दिया गया है।
विज्ञापन


दो माह में करंट लगने तीन हाथियों की मौत
बीते दो माह में राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क की हरिद्वार और चीला रेंज में दो मादा हाथी और एक बच्चे की करंट लगने से मौत हो गई। पार्क प्रशासन हरिद्वार रेंज में हुए मादा हाथी और बच्चे की मौत से सबक लेता तो शायद इस मादा हाथी की मौत न होती। पार्क की हाईटेंशन लाइन के नीचे के ट्रैक को समय से साफ करा दिया होता तो यह घटना नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें