हरिद्वार। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें छह से ज्यादा कंपनियों ने भाग लिया। कंपनियों की ओर से 387 युवाओं के साक्षात्कार लिए गए।
रोजगार मेले में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा, किर्बी, प्रिंस पाइप्स एंड फिटिंग, आरएस फुटवियर, युवा शक्ति फाउंडेशन, एडेक्को इंडिया कननी शामिल हुई। जिला सेवायोजन अधिकारी मुकेश प्रसाद रयाल ने कहा कि रोजगार मेले से युवाओं को बेहतर अवसर मिलते हैं। मेले में शहर से ज्यादा ग्रामीण क्षेत्र के युवा बड़ी संख्या में प्रतिभाग करते हैं। जल्द जनपद की सभी बड़ी कंपनियों के मैनेजमेंट से वार्ता कर लगातार रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर विपिन कुमार, अखिलेश नेगी, जगविंदर, अभिषेक, सुरेंद्र राणा आदि मौजूद रहे।