फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीका लगवाने उमड़ी भीड़, कोविड नियम तार-तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चार दिन बाद केंद्रों पर टीके लगने शुरू हुए तो लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। टीके लगवाने के लिए लोग शारीरिक दूरी के नियम को भी भूल बैठे। अधिकतर लोगों ने मास्क तक नहीं पहना था। भीड़ के आगे स्वास्थ्य कर्मचारी भी बेबस नजर आए। टीकाकरण केंद्रों पर ही नियम टूटने से कोरोना संक्रमण फैलने की आशंका बनी है। मंगलवार को जनपद भर में 16 हजार लोगों को टीके लगाए।
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीन की डोज खत्म होने से शुक्रवार से सेंटरों पर टीकाकरण नहीं हो रहा था। लोग टीकाकरण करवाने के लिए भटक रहे थे। दिनभर भटकने के बाद मायूस होकर लौटना पड़ रहा था। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग को टीकाकरण की 22500 डोज मिली थी। मंगलवार को जनपद के 57 केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। इनमें 37 सेंटरों पर 18 साल से 44 वर्ष वालों को टीका लगा और 20 सेंटरों पर 45 साल से ऊपर के लोगों को।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जनपद में मंगलवार को 16 हजार लोगों को टीके लगाए गए। प्रेमनगर आश्रम, भारत सेवाश्रम व ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज आदि में बड़ी संख्या में लोग टीके लगवाने के लिए पहुंचे। इस दौरान लोग अपना नंबर लगवाने के लिए शारीरिक दूरी के नियमों की धज्जियां उड़ाते रहें। एसीएमओ डॉ. अजय कुमार का कहना है कि लोग आपाधापी न करें। जल्द पर्याप्त डोज मिल जाएगी और सबको टीका लगेगा।
विज्ञापन

---------------------
फोटो समाचार
पदार्था व घिस्सूपुरा में लगे टीके
पथरी। मंगलवार को पदार्था व घिस्सूपुरा में टीकाकरण शिविर लगाया गया। टीक लगवाने वालों की काफी भीड़ रही है। शिविर में 18 वर्ष से ऊपर के लोगों को पहली व दूसरी डोज लगाई गई। पदार्था और घिस्सूपुरा में 300-300 लोगों को टीके लगाए गए। इस मौके पर एएनएम शिवानी चौहान, तनुजा चौहान, चंद्रा देवी, प्रिंयका बंसल, हिमांक सैनी, सुशील कुमार आदि रहे।
------------
350 को लगाया कोरोना का टीका
हरिद्वार। भाजपा नेता व समाजसेवी डॉ. विशाल गर्ग के संयोजन में भेल सेक्टर वन स्थित बाल मंदिर स्कूल में लगाए गए टीकाकरण में 18 प्लस आयु वर्ग के 350 लोगों को टीके लगाए गए। शिविर का उद्घाटन रानीपुर विधायक आदेश चैहान व डा. विशाल गर्ग ने किया। इस मौके पर अंकित,सचिन अरोड़ा, ब्रिजेश शर्मा, सुनील पांडे आदि मौजूद रहे।
---------------
542 ने लगवाए टीके
हरिद्वार। अग्रवाल सभा व टीम जीवन ने संयुक्त रूप से श्री वैश्य पंचायती धर्मशाला, ज्वालापुर में लगवाए गए शिविर में 542 लाभार्थियों को टीके लगवाए गए। जिसमें दिव्यांगों को भी उनकी सुविधा के अनुसार टीकाकरण किया गया। इस दौरान सभी वॉलिंटर को तुलसी का पौधा व यथार्थ गीता भेंट की गई। इस मौके पर पूर्व महापौर मनोज गर्ग, पार्षद योगेंद्र अग्रवाल, विपिन गुप्ता, डॉक्टर गौरव अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, विपुल गोयल, अंजू गोयल, नितिन मंगल, नीरज तायल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें