फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों और रोडवेज बसों में उमड़ी भीड़, मारामारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व पर ट्रेनों और रोडवेज बसों में भी सीटें कम पड़ गई। रेलवे स्टेशन और बस अड्डा यात्रियों से पूरी तरह पैक रहा। देर शाम तक यात्रियों के लौटने का सिलसिला जारी रहा। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों से लोग ट्रेनों से सोमवार को ही हरिद्वार पहुंचे। जबकि उत्तर प्रदेश के आसपास के जिलों से रोडवेज बसों में तड़के तक लोग पहुंचने शुरू हो गए। स्नान के बाद सुबह 11 बजे श्रद्धालुओं के लौटने का क्रम शुरू हो गया। स्टेशन परिसर में प्लेटफार्मों के अलावा बाहर सर्कुलेटिंग एरिया में काफी संख्या में यात्री बैठे रहे। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, दोपहर 12 बजे तक ट्रेनों से 10 हजार से अधिक यात्री निकल चुके थे। जबकि बसों से भी हजारों यात्री रवाना हुए। उत्तराखंड परिवहन निगम के सहायक महाप्रबंधक प्रतीक जैन ने बताया कि स्थानीय रूटों पर अतिरिक्त फेरे बढ़ाए गए हैं। जबकि अन्य जिलों के लिए बसें लगातार आ जा रही हैं। जीआरपी एसपी ददनपाल सिंह और एएसपी अरुणा भारती, एसओ अनुज सिंह के अलावा आरपीएफ के अधिकारियों ने रेलवे स्टेशन की सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें