फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: तीर्थ पुरोहितों के बीच मारपीट मामले में क्रॉस प्राथमिकी दर्ज

Sat, 21 Nov 2026 06:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र का मामला, एक पक्ष ने पहले दर्ज कराई थी रिपोर्ट
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में संपत्ति विवाद को लेकर तीर्थ पुरोहितों के परिवार के बीच चल रहे विवाद में अब दूसरे पक्ष ने भी प्राथमिकी दर्ज कराई है।

रामेश्वर चाकलान निवासी गऊघाट स्थित शंकर गिरी की हवेली ने शिकायत में बताया कि उनकी कनखल स्थित घर से गद्दी तक आने-जाने के लिए उनका कर्मचारी मोहित शर्मा उन्हें लेने और छोड़ने आता है। आरोप है कि जब वह गद्दी पर पहुंचे तो उनके बड़े बेटे प्रदीप चाकलान और बहु मेनका चाकलान ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। कर्मचारी मोहित शर्मा ने बीच-बचाव किया तो दोनों ने उससे मारपीट की।
विज्ञापन


आरोप है कि मारपीट के दौरान शिवांश झा समेत अन्य लोगों ने भी जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने संपत्ति अपने नाम करने की मांग करते हुए ऐसा नहीं करने पर झूठे मुकदमों में फंसाने और रोज मारपीट करने की धमकी दी। रामेश्वर चाकलान ने आरोप लगाया कि 16 नवंबर को उनके बेटे और उसके पुत्र युवराज चाकलान ने उनके कर्मचारी सनत शर्मा और मनीष ठाकुर के साथ भी गाली-गलौज कर मारपीट की थी। इस मामले में तीन दिन पहले दूसरे पक्ष की ओर से भी प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि क्रॉस रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें