हरिद्वार। पिता की हवस का शिकार होने से बची नाबालिग बेटी को पुलिस ने उसके ताऊ के सुपुर्द कर दिया है। भाई की हरकत को लेकर ताऊ का भी सिर शर्म से झुका रहा। रविवार देर रात चित्रा टाकीज की गली के एक होटल में ठहरे अलीगढ़ के व्यक्ति ने शराब के नशे में 15 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया था। लेकिन किसी तरह बच निकली बेटी ने रिसेप्शन पहुंचकर होटलकर्मियों को मामले से अवगत करा दिया था। होटलकर्मियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिता को हिरासत में लिया था। बेटी की ओर से मुकदमा दर्ज कर पिता को गिरफ्तार कर लिया था। किशोरी ने सोमवार को कोर्ट में अपने बयान दर्ज कराए थे। उसके बाद पिता को जेल भेज दिया गया। एसएसआई विद्याभूषण सिंह नेगी ने बताया कि किशोरी का ताऊ पहुंच गया था। उसी के सुपुर्दगी में किशोरी को दिया गया है।