पथरी। सात साल की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में 14 साल के एक किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि बच्ची की मां की तहरीर पर आरोपी किशोर के विरुद्ध बलात्कार का मुकदमा दर्ज किया गया। बताया जाता है कि मंगलवार की शाम को एक स्थान पर कुछ बच्चे आपस में खेल रहे थे। आरोपी बच्ची को बहला फुसलाकर एक आम के बाग में ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। बच्ची ने घर आकर मां को घटना की जानकारी दी।