हरिद्वार। कांवड़ यात्रा के दौरान बिना अनुमति के जुलूस निकालने के मामले में गोल्डन बाबा सोमवार को सीजेएम कोर्ट में पेश हुए। दो वर्ष पूर्व बाबा ने हरकी पैड़ी से गाजे बाजों के साथ हरकी पैड़ी से जुलूस निकाला था और तब तक बाबा के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज करा दिया गया था। पुलिस ने गोल्डन बाबा के खिलाफ आरोप पत्र दायर कर दिया था। सोमवार को गोल्डन बाबा सीजेएम कोर्ट में पेश हुए।