फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत युवती ने रातभर किया हंगामा

Mon, 01 Jun 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
शराब के नशे में धुत हाईप्रोफाइल युवती ने रविवार को रात भर कोतवाली रानीपुर में हंगामा काटा, जबकि उसका जिम ट्रेनर दोस्त कोतवाली में चुपचाप बैठा रहा। रात भर कोतवाली में गुजारने के बाद पुलिस ने सुबह कार सीज कर दिया। वहीं युगल को नकद मुचलका वसूलकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


घटनाक्रम के अनुसार रविवार देर शाम सिडकुल रोड पर स्कोडा कार को बीच सड़क में खड़ी कर शराब के नशे में धुत युवती ने हंगामा शुरू कर दिया था। उसका दोस्त भी शराब के नशे में धुत था। नशे में युवती ने राहगीरों से अभद्रता की। पुलिस को भी नहीं बख्शा। कोतवाली प्रभारी योगेंद्र सिंह रविवार की देर रात युगल को कोतवाली ले आए।

यहां भी युवती शांत नहीं रही। इसके बाद मेडिकल के लिए दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया। कोतवाली प्रभारी की मानें तो युवती ने पूरी रात कोतवाली में हंगामा काटा। कोतवाली प्रभारी के मुताबिक युवती के पिता की एसएमजेएन कालेज के पास हाईफाई बेकरी है। युवक ने अपना नाम मिंटी पुत्र शैलेंद्र निवासी बड़ा बाजार हरिद्वार बताया।
विज्ञापन


युवक पेशे से जिम ट्रेनर है। पुलिस के अनुसार युवती कार चला रही थी। नशे में कार चलाने के आरोप में उसका एवं उसके दोस्त का चालान कर कार सीज कर दी गई है। दोनों से ढाई-ढाई सौ रुपये जुर्माना वसूलकर उन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें