फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीए का छात्र नकल करते पकड़ा गया

Tue, 02 Jun 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
नकल कर रहे एक छात्र को कालेज के आंतरिक उड़न दस्ते ने पकड़ा है। छात्र के पास से मॉडल पेपर की नकल मिली है। छात्र की उत्तर पुस्तिका और उससे पकड़ी गई नकल को विश्वविद्यालय भेज दिया गया है।
विज्ञापन


बीएसएम कालेज में श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय की व्यक्तिगत की परीक्षाएं चल रहीं है। सोमवार को बीए प्रथम वर्ष का अर्थशास्त्र का पेपर था। केंद्र अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को कालेज के फ्लाइंग स्क्वायड की ओर से चेकिंग की जा रही थी। उसी दौरान फ्लाइंग स्क्वायड ने एक छात्र को नकल करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया है।

छात्र के पास से बरामद नकल और उसकी उत्तर पुस्तिका को सील कर विश्वविद्यालय को भेजा गया है। इस दौरान डा. प्रवीण शर्मा, डा. दीपक डोभाल, वासुदेव पंत, मुनीष भारद्वाज, अजय कौशिक, डीएन पांडे  आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें