फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करने पर धुनाई

Wed, 20 May 2015 12:24 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला/रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्म परिवर्तन के लिए एक दलित बस्ती में धार्मिक किताबें बांटकर उपदेश दे रहे युवक की ग्रामीणों और हिन्दू संगठन के लोगों ने पिटाई कर दी। पुलिस के आने से पहले ही युवक को चेतावनी देकर भगा दिया गया।
विज्ञापन


 
भगवानपुर निवासी एक युवक मंगलवार को दरियापुर गांव स्थित एक दलित बस्ती में पहुंचा। यहां उसने एक धर्म विशेष के बारे में बताना शुरू कर दिया। साथ ही धर्म संबंधित पुस्तक भी ग्रामीणों को दे दी। इसी बीच हिन्दू संगठन के लोगों को भी इस बात की जानकारी दे दी गई।


इस पर ग्रामीण और हिन्दू संगठन के लोग एकत्रित होकर बस्ती में पहुंचे और धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित कर रहे युवक को पकड़ लिया। ग्रामीणों और हिन्दू संगठन के लोगों ने मिलकर युवक की धुनाई की। साथ ही उसे भविष्य में ऐसा न करने की चेतावनी देते हुए वहां से भगा दिया।
विज्ञापन



मामले की जानकारी पाकर इमलीखेड़ा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। इमलीखेड़ा चौकी प्रभारी योगेंद्र सिंह बहुगुणा ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं आई है। वह अपने स्तर से मामले की पड़ताल कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें