फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम को घर में खींचकर रेप की कोशिश

Sat, 01 Oct 2016 12:06 AM IST
hridwar uttrakhanda india
विज्ञापन
विज्ञापन
पांच वर्ष की एक मासूम बालिका से दुराचार का प्रयास किया गया। विरोध करने पर आरोपी और उसके परिजनों ने बालिका की मां और एक युवक की पिटाई कर दी।
विज्ञापन

पीड़ित बालिका के पिता ने आरोपी, उसके पिता एवं परिचितों के खिलाफ प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। घटना बहादराबाद क्षेत्र के एक गांव में 26 तारीख को हुई। गांव की रहने वाली एक पांच साल की बालिका गांव में ही ट्यूशन पढ़ने के लिए गई थी। आरोप है कि ट्यूशन से पढ़कर लौटते वक्त गांव के ही हिमांशु पुत्र रविंद्र ने उसे जबरन अपने घर के अंदर खींच लिया। मासूम के शोर मचाने पर ट्यूटर की दादी प्रेमा एवं गांव के ही एक युवक आशु ने मासूम को आरोपी की पकड़ से छुड़ाया और फिर उसे उसके घर पहुंचाया। पीड़ित लड़की की मां जब युवक के साथ आरोपी की हरकत का विरोध करने उसके घर गई तब उसके पिता और दो-तीन लोगों ने मिलकर युवक और बालिका की मां को पीट दिया। साथ ही रिपोर्ट लिखाने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। किसी कार्य से शहर से बाहर गए पति के लौटने पर पत्नी ने उसे पूरे मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मासूम के पिता ने भाजपा नेता आदित्यराज सैनी के साथ बहादराबाद थाने पहुंचकर पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। पीड़ित पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी हिमांशु, उसके पिता एवं दो परिचितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। नगर पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें