ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
सिडकुल में पेंटागन मॉल के ठीक सामने प्रॉपर्टी डीलर का शव रखकर जाम लगाने के मामले में ग्रामीण फंस गए हैं। पुलिस ने इस संबंध में ग्रामीणों के खिलाफ सड़क जाम करने के आरोप में प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। सोमवार को गांव रावली महदूद निवासी प्रॉपर्टी डीलर रहे राजीव उर्फ राजू पाल के शव को मुख्य मार्ग पर रखकर ग्रामीणों ने जाम लगा दिया था। आरोप था कि राजू की उसी के ही दोस्तों ने हत्या की है और मंगलौर में उसे दुर्घटना करार देने की कोशिश की है। एएसपी आयुष अग्रवाल ने मृतक के पिता वीरेंद्र की तहरीर लेने के बाद जाम खुलवाया था। एसओ सिडकुल देवराज शर्मा की ओर से मुख्य जाम मार्ग करने के मामले में अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ केस दर्ज करा दिया गया है।