फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खातों से पैसे गायब होने पर किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादराबाद
विज्ञापन

एक राष्ट्रीयकृत बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र बेगमपुर से ग्राहकों के खाते से अचानक रुपये गायब हो रहे हैं। इसकी जानकारी होने पर ग्राहकों ने बुधवार को केंद्र पर हंगामा किया।
ग्राहकों का आरोप है कि खाते से अलग अलग तरीके से रुपये निकाले जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि जब ग्राहक लाइसेंसधारक से शिकायत करते हैं तो दो से तीन दिन में रुपये खाते में आ जाते हैं। चार माह ये सिलसिला चल रहा है। ग्राहक सेवा केंद्र में पूछने पर संतोषजनक जवाब भी नहीं दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीतपुर की नमिता का खाता बेगमपुर ग्राहक सेवा केंद्र में है। बुधवार को नमिता के पति संदीप का एक्सीडेंट होने के बाद उसे रुपये की जरूरत पड़ी। इस पर बेगमपुर स्थित ग्राहक सेवा केंद्र पहुंची। जहां उसने रुपये निकालने के लिए फार्म भरा लेकिन कर्मचारी ने खाते में रुपये नहीं होने की बात कही। इस पर उसने केंद्र में हंगामा शुरू कर दिया। 100 नंबर पर पुलिस को दी। थाना प्रभारी दीपक कठैत ने बताया कि तहरीर आने पर मामला दर्ज किया जाएगा। वहीं, जिला अग्रणी बैंक अधिकारी एके झा ने बताया कि उनके पास लिखित में शिकायत आने के बाद वह मामले की जांच कराएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें