फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटैज से मिले अहम सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हरिद्वार।
सेवानिवृत्त भेलकर्मी लाहौरी लाल लूथरा और उनकी पत्नी को असलहे के बल पर आतंकित कर नकदी और जेवर लूट कर फरार हुए बदमाशों के चेहरे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। हालांकि स्थानीय पुलिस अभी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। लूट इलेक्ट्रानिक्स सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है।
विज्ञापन

रविवार की शाम को पूर्व नया हरिद्वार कालोनी में दिन दहाड़े सेवानिवृत्त भेलकर्मी के घर आरओ सर्वेयर बनकर दाखिल हुए हथियारबंद बदमाश नकदी और जेवर लूटकर फरार हो गए थे। अपराधियों ने बुजुर्ग दंपति को धमकी दी थी कि यदि उन्होंने उनके जाते ही किसी को घटना के बारे में सूचना दी तो वे उनके सर्राफ बेटे राजेश की हत्या कर देंगे। बेटे की हत्या की धमकी से सहमे दंपति ने कई घंटों के बाद घटना की जानकारी दी थी। शहर के पॉश एरिया में घटी वारदात से पुलिस के होश उड़े हुए है। ज्वालापुर पुलिस और सीआईयू लुटेरों तक पहुंचने में जुटी हुई है। स्थानीय पुलिस ने सोमवार को घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला था। सूत्रों की माने तो एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में लुटेरे कैद हो गए हैं, अब उन्हें चिह्नित करने में पुलिस टीम जुटी हुई है। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह और एसआई कैलाश बिष्ट के नेतृत्व में दो टीम बनाई गई हैं। एसपी सिटी ममता वोहरा ने बताया कि घटना में कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें