फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाठी डंडों से लैस बदमाशों ने श्रद्धालुओं के साथ की लूटपाट, विरोध करने पर जमकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
माघ पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए आए दो श्रद्धालुओं को लाठी डंडों से लैस चार बदमाशों ने बंधक बनाकर लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने श्रद्धालुओं को जमकर पीटा। इससे पहले कि बदमाश चकमा देकर फरार हो पाते हैं पुलिस ने चारों बदमाशों को मोबाइल फोन और नगदी के साथ दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक वारदात में शामिल बदमाश हरियाणा, यूपी और बिहार के रहने वाले हैं। एसएसपी कृष्ण कुमार वीके व एसपी सिटी ममता वोहरा ने घटना की जानकारी ली है।
घटनाक्रम के मुताबिक बिजनौर जिले के नगीना थानांतर्गत बिंजाहेड़ी गांव निवासी मनेाज पुत्र घसीटा हरदोई निवासी रवींद्र के साथ गंगा स्नान करने आया था। दोनों तड़के ढाई बजे ट्रेन से उतरकर रेलवे कालोनी की ओर पहुंचे तभी लाठी डंडों से लैस चार बदमाशों ने उन्हें घेरकर लूटपाट शुरू कर दी। मनोज और रवींद्र के विरोध करने पर बदमाशों ने उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। बदहवास पीड़ित कोतवाली पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन

आनन फानन में एसपी सिटी ममता वोहरा, सीओ सिटी समेत तमाम अधिकारी कोतवाली पहुंचे। कोतवाल चंद्रभान सिंह की अग़ुवाई टीम गठित कर बदमाशों की खोजबीन शुरू कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद अलकनंदा के पास लूटी गई नगदी का बंटवारा करने के दौरान पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई और बदमाशों को धर दबोचा।
पूछताछ में उन्होंने अपना नाम रोहित कुमार पुत्र मंगल सेन निवासी रेलवे कालोनी मूल निवासी सिरसा हरियाणा, कृष्णा पुत्र धर्मपाल निवासी इंकौंदा थाना सैदनगली अमरोहा यूपी हाल पता निर्मला छावनी, कुंदन पुत्र सुखदेव निवासी मुस्तफापुर बिसनपुर जिला दरभंगा बिहार हाल पता पुरुषार्थी बिहार, व मोनू पुत्र राजू निवासी डलमऊ लालगंज जिला रायबरेली यूपी हाल पता चित्रा टाकीज बताया। एसपी सिटी ममता वोहरा ने बताया कि वारदात में शामिल बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके पास से लूटा गया मोबाइल फोन व नगदी भी बरामद की ग्ई है।
विज्ञापन


रोहित कुमार है गिरोह का सरगना
कोतवाल चंद्रभान सिंह ने बताया कि गिरोह का सरगना रोहित कुमार है। वह किसी होटल में काम करता है। रोहित कुमार मोटरसाइकिल व मोबाइल चोरी की घटना में पहले भी जेल जा चुका है। बाकी बदमाश भी चाय की दुकानों व होटलों में काम करते हैं। उनके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस टीम में ये रहे शामिल
कोतवाल चंद्रभान सिंह, उप निरीक्षक अजय कृष्ण, उप निरीक्षक ब्रह्मदत्त बिजल्वाण, सुनील , विक्रम व नरेंद्र राणा शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें