हरिद्वार। ज्वालापुर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने रिश्ते के भतीजे पर रेप का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि भतीजे ने शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को कोर्ट के आदेश पर ज्वालापुर पुलिस ने रुड़की के रहने वाले आरोपी बताए जा रहे भतीजे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने बताया कि पिछले वर्ष उसका रिश्ते का भतीजा वसीम पुत्र जमशेद उसे बहला फुसलाकर अपने साथ पथरी क्षेत्र के गांव बहादरपुर जट में ले गया और उसके साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। तब रिश्तेदारों ने उसे समझाबुझाकर वापस पति के पास भेज दिया। आरोप है कि अक्तूबर माह में फिर भतीजे ने उसे बहला फुसलाकर गांव सराय में ले जाकर नशीला पदार्थ का सेवन कराकर रेप किया, फिर से देहरादून में छोड़कर फरार हो गया। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि रुड़की के रहने वाले युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।