फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी के फंदे पर झूलकर लघु व्यापारी ने की खुदखुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। पत्नी के शराब पीने से मना करने के बाद चल रही तनातनी के बाद एक लघु व्यापारी ने फांसी के फंदे पर झूलकर खुदकुशी कर ली। मृतक मूल रूप से ग्वालियर मध्यप्रदेश का रहने वाला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

घटना हरिद्वार कोतवाली से सटी ब्रह्मपुरी बस्ती की है। लघु व्यापारी जगदीश (26) पुत्र नारायण शराब पीने का आदी था। पत्नी शराब की आदत छोड़ने के लिए दबाव बनाती थी। बृहस्पतिवार को लघु व्यापारी काम पर नहीं गया था। दोपहर के वक्त पत्नी छत पर कपड़े सूखाने के लिए डालने गई थी। जब वह लौटकर आई तब उसके होश उड़ गए। जगदीश का शव पंखे से रस्सी के सहारे झूल रहा था। पत्नी के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए।
एसएसआई जगमोहन रमोला ने बताया कि मृतक की पत्नी से कहासुनी हुई थी, उसके बाद ही उसने खुदकुशी कर ली। मृतक की दो वर्ष पूर्व शादी हुई थी और वह रोड़ीबेलवाला में चाय की रेहड़ी लगाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें