फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा कार्यकत्री का पर्स झपटने के दो आरोपी दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

देहरादून-हरिद्वार में झपटमारी की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो युवक शनिवार को रानीपुर पुलिस के हत्थे चढ़ गए। आरोपियों के कब्जे से झपटे गए चार मोबाइल फोन, 1300 रुपये बरामद हुए हैं। आरोपी पूर्व में भी इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने के आरोप में जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन

थाना सिडकुल कैंपस में पत्रकारों को जानकारी देते हुए एसएसपी जन्मेजय प्रभाकर खंडूड़ी ने बताया कि 25 अप्रैल को शिवलोक कालोनी के पास घर लौट रही आशा कार्यकर्ता सीता पत्नी सेवाराम निवासी टिबड़ी से पर्स झपट लिया था। स्कूटी सवार दो झपटमार फरार होने में कामयाब रहे थे। पीड़िता ने पुलिस को बताया था कि पर्स में पांच हजार रुपये और मोबाइल फोन था। एसएसपी ने बताया कि शनिवार की देर शाम डीपीएस स्कूल के पास स्कूटी सवार दो युवक पकड़े गए। युवकों के कब्जे से आशा कार्यकर्ता से लूटा गया मोबाइल फोन, 1300 रुपये बरामद हुए जबकि तीन मोबाइल फोन भी मिले हैं। उन्होंने बताया कि एक मोबाइल फोन देहरादून की नगर कोतवाली क्षेत्र में भी एक महिला से इसी तरह छीना गया था। एसएसपी ने बताया कि युवकों के नाम आयुष पुत्र ऋषिपाल निवासी शिवपुरी कालोनी जगजीतपुर और राजवीर पुत्र राजेंद्र निवासी निकट वाटिका फार्म जगजीतपुर है। इनके खिलाफ ज्वालापुर, कनखल और रानीपुर में पूर्व में भी झपटमारी के कई मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि जिस दिन घटना को अंजाम दिया तब दोनों कोर्ट से तारीख से वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें