फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ करोड़ के बकायेदार की संपत्ति यूनियन बैंक ने की जब्त

Wed, 21 Feb 2018 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
विज्ञापन
बैंक बकायेदार के खिलाफ कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद पुलिस बल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भरथना (इटावा)। यूनियन बैंक की कानपुर स्थि मुख्य शाखा की टीम ने पुलिस बल के साथ भरथना के मोहल्ला कृष्णा नगर में छापा मारकर करीब डेढ़ करोड़ रुपये के बकायेदार सुखवीर सिंह की संपत्तियों को अपने कब्जे में ले लिया। बुधवार को डीएम के आदेश पर बैंक के प्राधिकृत अधिकारी विनोद कुमार उपाध्याय, ला आफिसर धनंजय मिश्रा, लवेदी थानाध्यक्ष अनिल कुमार, भरथना थाना प्रभारी जेपी पाल, तहसीलदार गजराज सिंह यादव, एसआई बृजेंद्र कुमार शर्मा, एसआई जीतलाल सिंह इकदिल ने पुलिस बल के साथ नगर के मोहल्ला कृष्णा नगर में सुखवीर सिंह पुत्र कप्तान सिंह के मकान पर छापा मारकर मकान खाली कराकर अपने कब्जे में ले लिया। ग्राम बंधारा स्थित रूपाली राइस मिल तथा प्लाट आदि संपत्तियां भी अपने कब्जे में ले ली। टीम ने बताया कि सुखवीर सिंह ने वर्ष 2010-11 में  बैंक से करीब 70 लाख रुपये लोन लिया था। संपत्तियां बंधक बनाई गई थी। वर्ष 2014 से बैंक वसूली के लिए लगातार नोटिस दे रही थी। बकायेदार रुपये देने में बहानेबाजी करके टरका रहे थे। बैंक का यह बकाया 1 करोड़ 53 लाख रुपये करीब हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें