फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमजन की रकम डकारने को प्रॉपर्टी डीलर ने दी थी झूठी सूचना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बहादराबाद।
कमेटी की रकम हड़पने की साजिश के चलते प्रॉपर्टी डीलर रवि गर्ग ने घर में दस लाख के जेवरात और नगदी चोरी होने की झूठी सूचना दी थी। हकीकत सामने आने पर पुलिस अब प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ ही कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।
शनिवार को थाना कैंपस में सीओ बहादराबाद मनोज कात्याल ने पत्रकारों को मामले की विस्तृत जानकारी दी। बाताया कि धनौरी मार्ग पर सिंह एनक्लेव निवासी प्रॉपर्टी डीलर रवि गर्ग ने दो जनवरी को सूचना दी थी कि जब वे परिवार सहित शाकुंबरी देवी के दर्शन करने गए थे, तब उनके घर से जेवरात और नगदी चोरी हो गई थी। प्रॉपर्टी डीलर के घर हुई चोरी की पड़ताल के दौरान घटना संदिग्ध लगने पर जब वादी से पूछताछ की गई तब चोरी की बात झूठी निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दौरान सामने आया कि अपने गृह जनपद मुजफ्फरनगर में प्रॉपर्टी डीलर कमेटी का धंधा संचालित करता है। आमजन की रकम डकारने की नीयत के चलते ही उसने चोरी का झूठा मुकदमा दर्ज कराया था। सीओ ने बताया कि चोरी की झूठी सूचना दर्ज कराने के आरोप में प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान एसओ मनोहर भंडारी, विवेचक संजय शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें