अवाहदेवी (हमीरपुर)। पुलिस चौकी अवाहदेवी के अंतर्गत पुलिस ने गाड़ी से अवैध देसी शराब की 36 बोतल बरामद कीं। पुलिस ने मामला दर्ज कर गाड़ी के चालक के विरुद्ध कार्रवाई शुरू कर दी है। चौकी प्रभारी राकेश कुमार शनिवार दोपहर को संगरोह में पुलिस कर्मचारियों के साथ यातायात चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान टौणी देवी की तरफ से एक गाड़ी आई। इसे चेकिंग के लिए रोका गया। चेकिंग के दौरान गाड़ी से बिना लाइसेंस, परमिट के देसी शराब की 3 पेटियां बरामद की गई। गाड़ी चालक का संजय कुमार पुत्र प्रकाश चंद गांव खरोह डाकघर पपलोग तहसील सरकाघाट जिला मंडी के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। एसपी रमन कुमार का कहना है कि मामले की छानबीन जारी है।