फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराना की दुकान से हजारों का माल उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पथरी।
क्षेत्र के गांव बादशाहपुर में किराना की दुकान से सामान एवं नगदी चोरी हो गई। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।
गांव नसीरपुरकलां के रहने वाले गफ्फार की बादशाहपुर में हरिद्वार- लक्सर मार्ग पर किराना की दुकान है। रोजाना की तरह शनिवार शाम गफ्फार दुकान बंद कर घर चला गया था। रविवार सुबह सात बजे जब वह दुकान के दरवाजे पर लगे ताले को खोलकर अंदर पहुंचा तो दंग रह गया। अंदर सारा सामान अस्त- व्यस्त था। दुकान स्वामी ने पाया कि काफी सामान के साथ ही गल्ले से रकम गायब है। दुकानदार की सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। दुकानदार ने पुलिस को जानकारी दी कि दुकान से बीस हजार रुपये एवं चालीस हजार की बीड़ी सिगरेट चोरी हुई है।
दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरों के चेहरे कैद हुए हैं। फेरूपुर चौकी के कार्यवाहक प्रभारी प्रकाश राणा का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों को तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे लगाए
पथरी। ग्राम पंचायत की ओर से बादशाहपुर में आठ, शेरपुर व भट्टीपुर में एक-एक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। ग्राम प्रधान जाफिर हसन का कहना है कि गांव में मुख्य मार्ग पर सीसीटीवी कैमरे लगने से अपराधिक घटनाओं पर रोक लगेगी।



शोक व्यक्त किया
पथरी। पत्रकार नितिन उर्फ गुड्डू के पिता धर्मपाल फौजी की मौत पर पत्रकारों ने दुख व्यक्त किया है। वे लंबे समय से बीमार थे । शोक व्यक्त करने वालों में शमशेर अली, अजब सिंह, पुष्पराज धीमान, विकास कुमार, संजय लाम्बा, नवाब मलिक, अमित नंद आदि पत्रकार मौजूद रहे है।
विज्ञापन


सीएम को भेजा पत्र
पथरी। गांव पदार्था निवासी जिला पंचायत सदस्य इसराईला खातून ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर राज्य में पहाड़ी क्षेत्रों से लोगों का पलायन रोकने के लिए सुझाव दिए हैं। पत्र में बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों के रहने वाले सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों को उनके मूल जिलों में तैनात करने व इसके लिए अलग से कानून बनाकर उसे लागू किया जाना चाहिए। पत्र में मुख्यमंत्री से इस पर गंभीरता से विचार करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें