हरिद्वार। हरिद्वार-ऋषिकेश हाईवे पर उत्तर प्रदेश के छुटलमपुर डिपो की बस की चपेट में आकर दिल्ली के एक युवक की मौत हो गई।
बुधवार देर शाम को रोड़ीबेलवाला चौकी क्षेत्र में आनंद वन समाधि के पास ऋषिकेश की ओर से आ रही बस ने सड़क पार कर रहे युवक को चपेट में ले लिया। बस को छोड़कर चालक फरार हो गया। युवक टायर के नीचे फंसा होने के चलते उसको निकालने का साहस कोई नहीं कर सका। इसी दौरान वहां से गुजर रहे सांसद प्रतिनिधि अभिषेक गौड़ ने अपने एक दोस्त की मदद से पहले तो खुद ही रोडवेज बस को पीछे किया। युवक को निकालकर जिला अस्पताल भेजा। युवक की स्थिति गंभीर होने पर उसे दून अस्पताल रेफर कर दिया। दून अस्पताल में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। चौकी प्रभारी कुलेंद्र सिंह रावत ने बताया कि मृतक की पहचान दिलीप (30) पुत्र जयचंद्र झा निवासी नागलोई दिल्ली हाल निवासी ऋषिकेश के रूप में हुई। बताया कि युवक ऋषिकेश में प्राईवेट जॉब कर रहा था। पुलिस ने बताया कि बस चालक की तलाश कर रहे हैं।