फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओ ने दर्ज किए बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादराबाद। थाना क्षेत्र के एक निजी विद्यालय के प्रधानाचार्य उसके भाई और बेटे पर दर्ज हुए एससी/एसटी मुकदमे में सीओ कनखल ने पीड़ितों व गवाहों के बयान दर्ज किए। सीओ ने घटनास्थल का भी मौका मुआयना किया। क्षेत्र के अतमलपुर बोंगला गांव के गुडविल स्कूल के बस में बहादराबाद निवासी राकी ने परिचालक था। पैसे मांगने रॉकी विद्यालय के प्रधानाचार्य के पास गया। आरोप है कि प्रधानाचार्य पटेल सिंह ने पैसे देने से मना कर दिया। जिसे लेकर तकरार बढ़ गई। तकरार बढ़ती देख आरोपी प्रधानाचार्य, उसके भाई व बेटे पुत्र ने रॉकी उसके दोस्त के हाथ बांधकर उन्हें पीट पीट कर बेहोश कर दिया। और उन्हें विद्यालय के बाहर फेंक दिया था। जिसकी सूचना पुलिस को दी गईथी। रॉकी की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट और जाति सूचक गालियां देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया था। सीओ कनखल स्वप्न किशोर सिंह ने थाने पहुंचकर पीड़ितों और गवाहों के बयान लिए। सीओ कनखल ने बताया कि अभी मामले की जांच चल रही है। साक्ष्यों का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें