फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: तालाब की खोदाई में डाल रहे बाधा, मजिस्ट्रेट ने किया दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। बहादराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम बढ़ेडी राजपूतान में तालाब पर अवैध रूप से कब्जा करने की फिराक में लगे कुछ लोगों के बीच नोंकझोंक हो गई। शिकायत मिलने के बाद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। अधिकारियों के पहुंचने की भनक लगते ही कब्जा करने वाले ग्रामीणों में नोंकझोंक हुई।
विज्ञापन




एक तरफ सरकार तालाबों का सौंदर्यीकरण, और सरकारी जमीन पर अवैध कब्जों से कब्जा मुक्त कराने के दावे कर रही हैं। वहीं कुछ लोग तालाबों पर कब्जा किए हुए हैं। ऐसा ही मामला ग्राम पंचायत बढ़ेडी राजपूतान का है। जहां तालाबों के सौंदर्याकरण के लिए रुड़की ब्लॉक की ओर से लाखों रुपये खर्च कर खोदाई का कार्य शुरू कराया गया। जहां कुछ लोगों ने खोदाई के कार्य में बाधा डालनी शुरू कर दी। ऐसे में तालाब की खोदाई का कार्य धीमी गति से चल रहा है।

इसी क्रम में सोमवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की आशीष कुमार मिश्रा ने अधीनस्थों के साथ तालाब की भूमि का निरीक्षण किया। अधिकारियों को ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें