सिडकुल। खंड विकास अधिकारी बहादराबाद मानस मित्तल के निर्देश पर ग्राम पंचायत सलेमपुर महदूद में शुक्रवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान, ग्राम पंचायत की टीम ने दुकानों के सामने गंदगी फैला रहे दुकानदारों के चालान काटे। ग्राम विकास अधिकारी कुलदीप चौहान ने बताया कि सभी दुकानदारों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि भविष्य में यदि किसी भी दुकानदार की दुकान के सामने गंदगी, कूड़ा या पॉलिथीन पाया तो उस पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा और कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।