फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्स से भेजे कोर्ट मैरिज के दस्तावेज

Sat, 21 Nov 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
झबरेड़ा। तीन दिन पहले घर से भागकर पंजाब पहुंचे प्रेमी जोड़े ने फैक्स से कोर्ट मैरिज के दस्तावेज भेजकर परिजनों को चौंका दिया। पुलिस और परिजन सरगर्मी से दोनों की तलाश में जुटे थे।
विज्ञापन

शनिवार को उन्होंने लुधियाना से शादी के दस्तावेज भेजकर अपनी खैरियत बता दी। इससे दोनों को अलग-अलग करने की परिजनों की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। थानाक्षेत्र के एक गांव में युवक युवती का काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने साथ जीने मरने की कसमें खाई, लेकिन दोनों के घरवालों को ये रिश्ता मंजूर नहीं हुआ। तीन दिन पहले दोनों अपनी अलग दुनिया बसाने के लिए घर से फरार हो गए।
इधर परिजनों ने उनकी तलाश करते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस भी संभावित जगहों पर उनकी तलाश कर रही थी कि शनिवार को उन्होंने लुधियाना पंजाब से पुलिस को शादी के दस्तावेज फैक्स किए।
विज्ञापन

सकी जानकारी मिलने पर परिजन भी भौंचक्क रह गए। बहरहाल परिजनों के दावों को झुठलाते हुए उन्होंने युवती के बालिग होने का सुबूत भी पुलिस को भेजा। थाना प्रभारी अनुज सिंह ने बताया कि कोर्ट मैरिज के दस्तावेज मिले हैं, जिनसे दोनों के बालिग होने की बात सामने आई है। परिजनों को इसकी जानकारी दे दी गर्ई है। आगे नियमानुसार कार्यवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें