फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: पार्षद ने चिकित्सकों की तैनाती को डीजी को लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भाजपा पार्षद विनीत जौली ने स्वास्थ्य महानिदेशक को पत्र लिख जिला, महिला और राजकीय मेला अस्पताल में चिकित्सकों की तैनाती की मांग की है। पार्षद ने कहा कि बीमार और घायल यात्री उपचार के लिए सरकारी अस्पतालों में आते हैं। लेकिन चिकित्सकों की कमी कमी के चलते घायलों और मरीजों को निजी अस्पतालों में जाकर उपचार कराना पड़ता है। बताया कि राजकीय मेला अस्पताल में फिजिशियन, सर्जन, त्वचा रोग समेत कई विशेषज्ञ नहीं है। पार्षद ने बताया कि जिला महिला अस्पताल में भी लंबे समय से रेडियोलॉजिस्ट नहीं है। जिसके चलते गभर्वती महिलाओं केा अल्ट्रासाउंड के लिए जिला और मेला अस्पताल जाना पड़ता है। उन्होंने स्वास्थ्य महानिदेशक से तीनों अस्पतालों में चिकित्सकों की तैनाती की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें