फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Uttarakhand : कोरोना से कृषि अधिकारी की मौत, थानाध्यक्ष समेत 142 हुए संक्रमित

Thu, 10 Sep 2020 10:27 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
corona in india - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

एक थानाध्यक्ष और कई पुलिस कर्मियों समेत 142 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। दूसरी तरफ एम्स में भर्ती शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक और होम आइसोलेट विधायक सुरेश राठौर का स्वास्थ स्थिर है।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. एसके झा ने बताया कि हरिद्वार जनपद में कोरोना के 142 मरीजों के मामले सामने आए। मरीजों में दो स्वास्थ्य कर्मी, पुलिस 6, आईआरबी से 2, रेलवे पुलिस से एक, नगर निगम रुड़की से 4, रेलवे स्टेशन से 3, गर्भवती महिलाओं में 3 मंगलौर से और 3 बहादराबाद की हैं।

सर्विलांस और पाबंद क्षेत्र से 67 मरीजों के मामले सामने आए। फ्लू क्लीनिक से 11, प्राइमरी कांटेक्ट से 36 मरीजों के मामले सामने आए। कोविड केयर सेंटरों में 401 मरीज भर्ती हैं। जनपद में अब तक संक्रमित मरीजों की संख्या 5758 हो गई है। स्वस्थ होने पर 47 लोगों को डिस्चार्ज किया गया।
विज्ञापन


हरिद्वार जिले से अब तक 78008 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें से 73807 सैंपलों की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है, जबकि इनमें से 2453 सैंपलों की रिपोर्ट आनी शेष है। मरीजों के मामले आने पर 2018 लोगों के लिए सैंपल लिए गए। जिले में अब तक 388 एक्टिव पाबंद क्षेत्र है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें