फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजिस्ट्री पर पड़ी कोरोना की मार

विज्ञापन
तहसील में बैनामा लेखकों के चेंबर । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण का असर जमीनों और मकानों की रजिस्ट्री पर बड़े स्तर पर पड़ता नजर आ रहा है। जहां पूर्व में दो शिफ्टों में कार्यालय खोला जाता था और प्रतिदिन 50 से अधिक रजिस्ट्री होती थी तो अब औसतन 10 रजिस्ट्री ही हो रही हैं। शनिवार को तो मात्र आठ ही रजिस्ट्री हुई। जमीन खरीद फरोख्त का काम भी ठप हैं।
विज्ञापन

लॉकडाउन शुरू होने के एक सप्ताह पहले ही कोरोना फैलने की आशंका के चलते हुए तहसील में बैनामा लेखकों ने काम बंद कर दिया था। करीब दो महीने बाद 8 मई को दोबारा से रजिस्ट्री शुरू करा दी गई। शुरूआत के दो तीन दिन तक तो 20 से 25 रजिस्ट्री प्रतिदिन हुई, लेकिन इसके बाद से आधी रह गई। तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पहल सिंह वर्मा ने बताया कि अब तो प्रतिदिन का औसतन 10 रजिस्ट्री का है। प्रॉपर्टी डीलर सुनील अग्रवाल, सतीश त्यागी, मनीष गर्ग ने बताया कि लॉकडाउन शुरू होने के बाद से कोई नया सौदा नहीं हुआ है। पुराने सौदों की रजिस्ट्री हो रही है।
-----------------
मंदी के असर के खौफ में हैं प्रॉपर्टी डीलर
कोरोना संक्रमण में रजिस्ट्री कार्यालय की रिकार्ड को देखे तो भूमि, फ्लैट के साथ प्रॉपर्टी खरीदारी का काम ठप पड़ा है। प्रॉपर्टी डीलर के साथ भूमि खरीद फरोख्त के व्यापार से जुड़े लोगों की चिंता बढ़ी हुई है। प्रॉपर्टी डीलर सतीश त्यागी की माने तो लॉकडाउन में प्लॉट, फ्लैट खरीदने के लिए किसी ने संपर्क ही नहीं किया है तो ऐसे में मंदा या तेजी की बात तो दूर की बात हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें