फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएसी में बना तीन जिलों का कंट्रोल रुम

विज्ञापन
कोरोना वायरस से बचाव के लिए सीसीआर टावर में अधिकारियों की बैठक लेते आईजी अजय रौतेला । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
कोरोना वायरस से जुड़ी सूचनाएं एकत्रित करने के साथ साथ उनपर आवश्यक कार्यवाही के लिए राज्य सरकार ने 40वीं वाहिनी पीएसी में तीन जिलों का कंट्रोल रूम बनाया गया है। 40वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक जन्मेजय प्रभाकर खंडूड़ी तीनों जिलों के नोडल अधिकारी होंगे।
विज्ञापन

हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल जनपद के लोग इस कंट्रोल रूम पर कोरोना संक्रमण से जुड़ी कोई भी जानकारी सोशल मीडिया, व्हॉटसएप, मोबाइल फोन से लेकर लैंड लाइन तक शेयर कर सकते हैं। 40वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक और कुंभ मेला एसएसपी जन्मेजय प्रभाकर खंडूड़ी ने बताया कि हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर व नैनीताल के लोग कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर 9997749331 या व्हाट्सएप नंबर 8755292727 पर कोविड-19 से जुड़ी कोई भी सूचना दे सकते हैं। लैंडलाइन नंबर 01334-270010 पर भी सूचना दी जा सकती है। उन्होंने बताया कि कंट्रोल रूम पर प्राप्त होने वाली सूचनाओं के आधार पर कोरोना संदिग्ध की तलाश कर उसका चेकअप आदि कराया जाएगा। ताकि उसे सही समय पर आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें