कांग्रेस के कार्यकताओं ने सड़कों के गड्ढों को राज्य सरकार की ओर से नहीं भरवाने पर चंद्राचार्य चौक पर प्रदर्शन करते हुए कटोरा लेकर भीख मांगी। उन्होंने एकत्र हुई धनराशि को सरकार को भेजने का निर्णय लिया। कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के साथ शहरी विकास मंत्री सरकारी निधि को विकास कार्यों में नहीं खर्च कर रहे हैं।
जिला महासचिव दीपक टंडन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सड़कों की दुर्दशा के विरोध में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने हाथ में कटोरा लेकर भीख मांगी। सुमित भाटिया व नितिन तेश्वर का कहना है कि हरिद्वार की सड़कों के गड्ढे़ वाहन चालकों को दर्द दे रहे हैं। बरसात के चलते हाईवे से लेकर नगर की सड़कों का बुरा हाल है। वरूण बालियान और सुनील कड़च्छड़ का कहना है कि विकास कार्य पूरी तरह से अवरूद्ध हैं।
नावेज अंसारी और गौरव शर्मा का कहना है कि सड़कों पर जलभराव होने से व्यापारियों को भी नुकसान झेलना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि शहर की सड़कों को गड्ढामुक्त किया जाए, वरना चरणबद्ध तरीके से आंदोलन चलाया जाएगा। कांग्रेसियों ने चंद्राचार्य चौक पर हाथों में कटोरा लेकर प्रतीकात्मक रूप से बजट एकत्र कर शहरी विकास मंत्री व राज्य सरकार को आईना दिखाने का काम किया।
प्रदर्शन करने वालों में दिव्यांशु अग्रवाल, आशीष शर्मा, जतिन हांडा, कार्तिक शर्मा, राकेश कुमार, सुनील कुमार, जयप्रकाश जेपी, विकास कुमार कोरी, नकुल महेश्वरी, शुभम अग्रवाल, रमणीक सिंह, हर्षित लोधी, राकेश कुमार कश्यप, दिनेश सागर, सार्मथ्य अग्रवाल आदि कार्यकर्ता रहे।