हरिद्वार। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार की ओर से देवपुरा स्थित मायापुर भवन में 16 फरवरी को प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर लोकभवन घेराव की तैयारियां की गईं। इसमें अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं से पहुंचने का आह्वान किया गया।
जिला महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि घेराव में हरिद्वार से बड़ी संख्या में कांग्रेसजन भागीदारी करेंगे। पूर्व विधायक रामयश सिंह और पूर्व अध्यक्ष महिला आयोग संतोष चौहान ने महिलाओं से पहुंचने का आह्वान किया।
वरिष्ठ नेता राजबीर सिंह और वरिष्ठ नेता महेश प्रताप राणा ने कहा कि भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई। पूर्व महानगर अध्यक्ष ओपी चौहान और वरिष्ठ नेता इरफान अंसारी ने कहा कि भाजपा सरकार सिर्फ बयानवीर है। महिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष अंजू मिश्रा और पूर्व अंजू द्विवेदी ने कहा कि 16 फरवरी को महिलाएं देहरादून जाकर भाजपा सरकार का घेराव करेंगी, ताकि भाजपा सरकार को महिलाओं की आवाज पहुंच सके। इस मौके पर पार्षद हिमांशु गुप्ता, विवेक भूषण विक्की, सोहित सेठी, राजीव भार्गव, कैलाश भट्ट, इसरार सलमानी, विकास सिंह, नितिन तेश्वर, अंकित चौहान, विजय प्रजापति आदि मौजूद रहे।