फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: कांग्रेस ने भूपतवाला अस्पताल में किया धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार की ओर से उत्तरी हरिद्वार स्थित भूपतवाला में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डाॅक्टरों की कमी व बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग की गई।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमन गर्ग और मुरली मनोहर ने कहा कि भाजपा सरकार में स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है। पिछले दो साल से अस्पताल में चिकित्सकों की कमी के कारण लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

वरिष्ठ नेता अशोक शर्मा और पूर्व पार्षद कैलाश भट्ट ने कहा कि भाजपा सरकार में स्वास्थ्य व्यवस्था पीपीपी मोड पर चल रही है। जनता की गाड़ी कमाई के पैसे से ठेकेदार मजे ले रहे हैं। पार्षद महावीर वशिष्ठ और पार्षद हिमांशु गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार का गरीबों से कोई सरोकार नहीं है। यह सरकार महज पूंजीपतियों की सरकार बनकर रह गई है।
विज्ञापन

इस मौके पर पार्षद सोहित सेठी, सुनील कुमार सिंह, सुभाष कपिल, बलराम गिरी कड़क, ओम मलिक, संजय सैनी, नितिन यादव, ऋषभ वशिष्ठ, शुभम जोशी, करन सिंह राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें