फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: कांग्रेस ने चूल्हा जलाकर किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार की ओर से शिवमूर्ति तिराहे पर गैस सिलिंडर की किल्लत को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ चूल्हा जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। कहा कि गैस सिलिंडर की आपूर्ति सुचारु रूप शुरू की जाए। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि गैस सिलिंडर की किल्लत के कारण हरिद्वार में आमजन व तीर्थयात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक रामयश सिंह और पूर्व प्रदेश महासचिव वरुण बालियान ने कहा कि मोदी सरकार के बड़े दावे धराशायी हो गए हैं। पूरे देश में गैस की कमी गैस की सप्लाई ठप पड़ी हुई है।
वरिष्ठ नेता महेश प्रताप राणा और महानगर कांग्रेस महासचिव राजीव भार्गव ने कहा कि सरकार उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर नहीं मिलने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। महिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष अंजू मिश्रा और पूर्व अध्यक्ष महिला कांग्रेस विमला पांडेय ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों से गैस नहीं मिलने से रसोई चलानी मुश्किल हो गई है। इस मौके पर पार्षद विवेक भूषण विक्की, मोहन सिंह राणा, शुभम जोशी, सोहित सेठी, तरुण व्यास, अजय गिरी, नलिनी दीक्षित, शशि झा, पुनीत कुमार, हिमांशु राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें