फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस कर रही सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग

Thu, 03 Dec 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। भाजपा के प्रदेश महामंत्री प्रकाश पंत ने पंचायत चुनाव की निष्पक्षता पर संदेह जताया। कहा कि कांग्रेस की प्रदेश सरकार चुनाव में मंत्रियों की फौज उतारकर सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग कर रही है। लेकिन कांग्रेस कुछ भी कर ले, जिला पंचायत में भाजपा का अध्यक्ष ही बनेगा। कांग्रेस तीसरे नंबर पर रहेगी।
विज्ञापन


बुधवार को मायापुर स्थित भाजपा के जिला कार्यालय में प्रेसवार्ता करते हुए प्रकाश पंत ने कहा कि कांग्रेस ने पंचायत चुनाव करवाने के लिए 56 बाहुबलियों की टीम उतारी है। उन्होंने इस टीम की तुलना रावण के कुंभकर्ण आदि से की। कहा कि पंचायत चुनाव से कांग्रेस पूरी तरह बौखलाई हुई है। इसी वजह से प्रदेश के मंत्री, दर्जा प्राप्त मंत्री पंचायत चुनाव में उतारे हैं। लेकिन भाजपा के पास श्रीराम और हनुमान की सेना है। इसका जवाब जनता कांग्रेस को मुंहतोड़ जवाब देगी। उन्होंने परिसीमन और आरक्षण पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक जनपद में चुनाव हो और वह भी तीन चरण में हो। उन्होंने पंचायत चुनाव में प्रदेश सरकार पर सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। कहा कि ग्राम पंचायत और ब्लॉक के चुनाव में वह कोई भी हस्तक्षेप नहीं करेंगे, केवल जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में अपने बूते समर्थित प्रत्याशी उतारेंगे।

प्रकाश पंत ने दावा किया कि जिला अध्यक्ष भाजपा का होगा। बताया कि वह चुनाव पंचायती राज व्यवस्था के तहत लड़ेंगे। उन्होंने केंद्र की ओर से 14वें वित्त आयोग से ग्राम पंचायतों के लिए भेजे गए दो हजार करोड़ रुपये के भी दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। पत्रकार वार्ता के दौरान मौके पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल एवं ज्ञान सिंह नेेगी, जिलाध्यक्ष सुरेश राठौर, पूर्व जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश जमदग्नि, अनिल अरोड़ा, महिला जिलाध्यक्ष अनिल अरोड़ा, राजीव शर्मा, हरजीत सिंह, संजना शर्मा, आशुतोष गौड़, आदित्य नागर आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें