- राहुल गांधी का छात्रों से संवाद का दिखाया वीडियो
हरिद्वार। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी ने कनखल स्थित कोचिंग सेंटर में छात्रों से संवाद कर उन्हें नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का छात्रों से कोटा रैली का संवाद का वीडियो स्क्रीनिंग से दिखाया गया। इस दौरान कांग्रेसी नेता भी मौजूद रहे। इस अवसर पर जिला महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि सभी छात्रों को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की छात्रों की गूंज मुहिम से जुड़कर अपने सवालों के लिए लड़ना होगा, संघर्ष करना होगा। कहा कि राहुल गांधी युवाओं के भविष्य के लिए लड़ रहे हैं। यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव उत्कर्ष वालिया ने कहा कि छात्रों और युवाओं के मुद्दों के लिए राहुल गांधी सड़क से लेकर सदन तक सरकार को घेरने का काम कर रहे हैं, ताकि, युवाओं को रोजगार और हक मिल सके। इस मौके पर रविंद्र शर्मा, उज्जवल वालिया, हिमांशु राजपूत, धनीराम शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद