फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल: कौशिक

Wed, 14 Sep 2016 11:42 PM IST
hridwar uttrakhanda india
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। भाजपा के मंडल पदाधिकारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर कांग्रेस को विफल सरकार बताते हुए हस्ताक्षर अभियान चलाया। लोगों ने भारी संख्या में बोर्ड पर हस्ताक्षर किया।
विज्ञापन

झंड़ा चौक कनखल पर भाजपा का राज्य सरकार के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया। मंडल अध्यक्ष देवेंद्र मनवाल के नेतृत्व में चले अभियान में कांग्रेस के खिलाफ लोगों ने आक्रोश जताया। मौके पर पहुंचे विधायक मदन कौशिक ने कहा कि प्रदेश के मुखिया भ्रष्टाचार में डूबे हुए है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गन्ना किसानों की फजीहत हो रही है, लेकिन खनन, भूमाफिया, शराब माफिया चांदी काट रहा है। उन्होंने कांग्रेस सरकार को हर मोर्चे पर विफल करार दिया। इस मौके पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी, मंडल अध्यक्ष कामनी सड़ाना, हरिओम अनेजा, प्रेमशंकर, संदीप अरोड़ा, भोला सहगल, संजना शर्मा, डा. अश्वनी चौहान, विनीत जौली, धीर सिंह पंवार, हिमांशु राजपूत, अभिषेक शर्मा, संदीप चौधरी, उपेंद्र गुप्ता, पुष्पराज कुशवाहा, राधाकृष्ण शर्मा, निशांत पाराशर, देवेंद्र शर्मा, मनीष गुप्ता आदि उपस्थित थे।
-------------
पुलिस प्रशासन का पुतला फूंका
हरिद्वार। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मध्य हरिद्वार मंडल के महामंत्री रवि जैसल के नेतृत्व में राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन का पुतला फूंककर विरोध जताया। रवि जैसल ने कहा कि पुलिस घटनाओं का खुलासा तक नहीं कर पा रही है। महामंत्री सौरभ शर्मा ने कहा कि चोरी और लूट की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। पार्षद राजेश शर्मा ने कहा कि धर्मनगरी में कोई भी सुरक्षित नहीं है। इस मौके पर मंडल उपाध्यक्ष प्रियव्रत गुप्ता, पवन दबोड़िया, विजय गवाड़ी, आदित्य बंसल, गोपाल शर्मा, संगीता गुप्ता, उज्जवल पंडित, सरोज जाखड़, अजीत गोयल, गुंजन क्वात्रा, प्रियंक, आदित्य बंसल, लोकेश पंत, देवविख्यात भाटी, मोनू राणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें