फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस बताए पांच साल में क्या किया: खंडूड़ी

Sun, 05 Feb 2017 11:12 PM IST
hridwar uttrakhanda india
विज्ञापन
कांग्रेस पर किया हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रानीपुर विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी विधायक आदेश चौहान के समर्थन में जगजीतपुर में आयोजित सभा में पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद भुवन चंद्र खंडूड़ी ने राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के पास पांच साल की उपलब्धि गिनाने के लिए कुछ नहीं। अब अगले पांच साल फिर प्रदेश की जनता को छलावा एजेंडा देकर बहकाने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

रविवार को जगजीतपुर में एक शादी मंडप में आयोजित चुनावी सभा में सांसद भुवन चंद्र खंडूड़ी ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश में कोई विकास कार्य नहीं किया। पांच साल में कुछ ही लोगों तक विकास सिमटा रहा। उन्होंने सवाल किया कि जब कोई सड़क या पुल बनता है तो इसका लाभ किसी पार्टी के लोगों को मिलता है या आमजन को। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बताए कि कितने पुल और सड़कें प्रदेश में बनाई। उन्होंने लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। विधायक आदेश चौहान ने कहा कि कांग्रेस की राज्य सरकार ने उनके क्षेत्रों की उपेक्षा की। इस मौके पर काशीराम, देवेंद्र प्रधान, महेंद्र चड्ढा, विमला ढौंडियाल, वीरेंद्र बोरी, विजय राघव, विवेक कश्यप, नवजोत वालिया, विवेक अरोड़ा, अनिल मिश्रा, आशीष, प्रशांत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें