फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: कांग्रेस के पार्षदों ने किया दुकानों की नीलामी का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार के खड़खड़ी क्षेत्र में बसंत भवन में बनाई गई चार दुकानों की नीलामी की सूचना के बाद कांग्रेस के पार्षदों ने नीलामी का विरोध किया है। नगर आयुक्त नंदन कुमार को कांग्रेस के पार्षदों ने दुकानों की नीलामी पर रोक लगाने की मांग का ज्ञापन दिया। ज्ञापन में पार्षद हिमांशु गुप्ता और महावीर वशिष्ठ ने कहा कि बसंत भवन की दुकानों की नीलामी बिना बोर्ड की बैठक के करना गलत है। आरोप लगाया कि कुछ भूमाफिया की मिलीभगत और दबाव पर निगम नीलामी कर रहा है। इस दौरान पार्षद सोहित सेठी, विक्की, अकरम अंसारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें