हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोरी का यौन शोषण करने के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की है। चार लोगों को नामजद करते हुए जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, एक व्यक्ति ने अदालत में दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि 25 अक्तूबर की रात उनकी बेटी शौच के लिए घर से बाहर गई थी। इसी दौरान गांव के ही युवक ने उसका मुंह दबाकर ट्यूबवेल की ओर खींच लिया और उसका यौन शोषण किया। इसके बाद युवक ने अपने पिता और भाई को भी बुलाया। तीनों ने मिलकर पीड़िता को पहले दिल्ली और फिर गुड़गांव ले गए। अंत में उसे अपनी मौसी के घर सहारनपुर ले गया, वहां भी उसने नाबालिग के साथ जबरन संबंध बनाए।
पुलिस को शिकायत देने पर भी जब कार्रवाई नहीं हुई तो कोर्ट में अपील की। थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।