फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं मेें हाथापाई

Wed, 20 Jul 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार
विज्ञापन
भ्‍ााजपा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरिद्वार। मध्य हरिद्वार में जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी या नहीं, लेकिन भाजपा और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं में इसका श्रेय लेने की होड़ मच गई है। भगतसिंह चौक पर चल रहे काम का श्रेय लेने को लेकर भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए।
विज्ञापन

दो दिन पहले भगत सिंह चौक पर होने वाले जलभराव के निदान के लिए 44 लाख रुपये के बजट से अस्थायी तौर पर पाइप लाइन डालने और पांच पंप लगाकर जल निकासी का प्रस्ताव तैयार किया गया। मंगलवार से काम शुरू हो गया। भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में इस काम का श्रेय लेने की होड़ लग गई। बुधवार की दोपहर करीब साढ़े बारह बजे स्थानीय पार्षद वंदना गुप्ता, विवेक विहार के पार्षद राजेश शर्मा, राजकुमार, जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी, मृदुल कौशिक मौके पर पहुंचे। जल निगम की ओर से डाली जा रही पाइप लाइन व अन्य कार्यों की गुणवत्ता के बारे में पूछताछ करने लगे। तभी वहां कांग्रेस खेमे की तरफ से नामित पार्षद सचिन बेनीवाल, सचिन चौधरी, नीरव साहु, अमन वर्मा, नंद किशोर, प्रदेश प्रवक्ता मनीष कर्णवाल आदि कार्यकर्ता भी आ गए। इशारों ही इशारों में छींटाकशी भी शुरू हो गई। मामला देखते ही देखते पहले कहासुनी और फिर हाथापाई तक जा पहुंचा। भाजपा पार्षद राजेश शर्मा और नामित पार्षद राजेश शर्मा एक दूसरे दल के नेताओं पर आरोप लगाते हुए सड़क पर ही भिड़ गए। मेयर ने बीच बचाव कर स्थिति को संभाला। पूरे शहर में यह मामला चर्चा का विषय बना रहा। राजेश शर्मा का कहना है कि सचिन बेनीवाल ने मेयर मनोज गर्ग से अपशब्द कहे जिस पर उन्हें हस्तक्षेप करना पड़ा, जबकि सचिन बेनीवाल का कहना है कि भाजपाई काम कर रहे मजदूरों और जेई से अभद्रता कर उन्हें काम रोकने को कह रहे थे। जब उन्हें ऐसा नहीं करने को कहा गया तो वे उसे अभद्रता करने लगे।
-----------------------

जनता से माफी मांगे भाजपा : ब्रह्मचारी
हरिद्वार। पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने मध्य हरिद्वार में जल निकासी से निजात दिलाने के लिए शुरू हुए प्रयासों पर भाजपाइयों की गतिविधियों की आलोचना करते हुए कहा कि लंबे समय से जिन लोगों ने शहर की अनदेखी की, उन्हें अब गरिमा के विपरीत राजनीति नहीं करनी चाहिए। विधायक मदन कौशिक और मेयर मनोज गर्ग को वर्षों से जलभराव झेल रही जनता से माफी मांगनी चाहिए। क्योंकि बार बार आग्रह करने के बाद भी उन्होंने जनता की समस्या को गंभीरता से नहीं लिया।
विज्ञापन

---------------
भाजपाइयों ने कहा हमारे प्रयासों से हो रहा समाधान
हरिद्वार। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मध्य हरिद्वार में शुरू हुए जलभराव के निदान के प्रयासों को भाजपा नेताओं की कोशिश का परिणाम बताया। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी की ओर से जारी की गई विज्ञप्ति में बताया गया कि यह प्रयास नगर निगम बोर्ड में पारित प्रस्ताव के सापेक्ष अमृत योजना के अंतर्गत शुरू किया गया है। जिसके पीछे विधायक मदन कौशिक के विशेष प्रयास शामिल हैं। अमृत योजना से समस्या का स्थायी समाधान होने वाला है। यह योजना शीघ्र धरातल पर दिखेगी, पर इससे पहले ही घबराकर कुछ कांग्रेसजन निर्माण का फर्जी श्रेय लगाने की कोशिशों में जुट गए हैं। दीपक नाथ गोस्वामी और मृदुल कौशिक ने कहा कि पांच करोड़ की अमृत योजना में पेयजल, सीवरेज तथा पार्किंग जैसी व्यवस्थाओं के लिए भी 32 लाख रुपये अवमुक्त हो चुके हैं। आने वाले समय में जहां जहां जलभराव होगा उसका निदान किया जाएगा।  पार्षद राजेश गुप्ता, वंदन गुप्ता, कामिनी सड़ाना, राजकुमार, प्रियवत, सौरभ, सुनील गुलाटी, मुनीष गर्ग, पंकज, मनीष, पुष्पांजलि व संगीता गुप्ता आदि ने भी मेयर व विधायक के प्रयासों को सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें