फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: 11 दिवसीय आदियोग शिविर का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। भारतीय जागरुकता समिति और भारत विकास परिषद संस्कार शाखा की ओर से आयोजित 11 दिवसीय आदियोग शिविर संपन्न हो गया। इसका संचालन युवा योगाचार्या चेतन्या सिखोला ने किया। समापन सत्र में योगाचार्या चेतन्या ने लोगों से योग को दैनिक जीवन का आवश्यक अंग बनाने का आह्वान किया। शिविर में महिला स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य, नशामुक्ति और जीवन शैली सुधार जैसे विषयों पर जानकारी दी गई। साहित्यकार अरुण कुमार पाठक ने योग नहीं, तो भोग नहीं का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भारत के प्राचीन योग सूत्र आज विश्वभर में प्रसिद्ध हैं। भारतीय जागरुकता समिति के संस्थापक ललित मिगलानी ने अधिक लोगों को योग से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने इस क्षेत्र में नियमित योगदान देने की घोषणा भी की। डॉ. अरुण चुघ ने भी विचार व्यक्त किए, और कई प्रशिक्षणार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें