फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: हर बार जनसुनवाई में आ रहीं अवैध कब्जे और अतिक्रमण की शिकायतें

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई करते सीडीओ । संवाद
विज्ञापन
प्रशासन की ओर से आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में सोमवार को कुल 57 समस्याएं दर्ज की गईं जिनमें से 32 समस्याओं का निस्तारण मौके पर ही किया गया। शेष मामले त्वरित समाधान के लिए विभागाध्यक्षों को सौंप दिए गए।
विज्ञापन

जनसुनवाई के दौरान एक महत्वपूर्ण तथ्य सामने आया कि जिले में अवैध कब्जे और अतिक्रमण के मामलों की भरमार है। हर जनसुनवाई में सर्वाधिक मामले जमीन से जुड़े ही आ रहे हैं। प्रभारी जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) डॉ. ललित नारायण मिश्र ने जनसुनवाई के दौरान विभागाध्यक्षों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। डॉ. मिश्र ने जोर दिया कि शासन की मंशा के अनुरूप जनसुनवाई दिवस या तहसील दिवस का आयोजन समस्याओं को स्थानीय स्तर पर निस्तारित करने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन आयोजनों का मूल उद्देश्य कोर्ट पर बढ़ते मुकदमों के बोझ को कम करना और सरल समाधान उपलब्ध कराना है ताकि शिकायतकर्ता को अगले स्तर पर न जाना पड़े।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अनुपस्थिति में सीडीओ की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जनसुनवाई के दौरान जमीन से जुड़े कई मामले आए। नितिश वालिया व जगजीतपुर क्षेत्र के निवासियों ने वार्ड में सरकारी तालाब/जोहड़ की भूमि पर टीनशेड और पक्का गेट लगाकर अवैध कब्जा करने की शिकायत की। सुरेश पत्नी स्व. रामकरण ग्राम भुरनी रवतीपुर, लक्सर ने जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत की। मुकेश सिंह निवासी बदीवाला नौकरा ग्रांट ने शिकायत की कि उनके बड़े भाई ने पैतृक भूमि पर दानपत्र बनवा लिया है। सर्वेश कुमार ग्राम आन्नेकी कलां ने मौजा पुरनपुर शाल्हापुर स्थित कृषि भूमि से पड़ोसियों का कब्जा हटाने की मांग की।
विज्ञापन

ताहीर हसन बेडपुर नगर पंचायत पिरान कलियर, रुड़की ने नगर पंचायत कॉलोनी में भूमाफिया द्वारा अवैध तरीके से कॉलोनी काटने की शिकायत की। तेजपाल सिंह और जगदीश प्रसाद पुरनपुर, गढ़मीरपुर ने अपनी जमीन से अवैध कब्जा हटाने और पैमाईश कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। मुकेश निवासी भगवानपुर ने माहेश्वरी गांव में पैतृक संपत्ति पर बने रास्ते को बंद करने का आरोप लगाते हुए विपक्षी पर कार्रवाई की मांग की। अमरपाल समेत अन्य ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत खाला टिहरा के मेन जोहड़ पर कब्जा हटवाने को लेकर शिकायती पत्र दिया।

इन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश
शाहीन पत्नी अहसान (निवासी कस्साबान ज्वालापुर) ने बंद किए गए राशन कार्ड को दोबारा शुरू करने की शिकायत की। प्रधान ममतेश (ग्राम पंचायत हजाराग्रंट) ने पुरानी पानी की टंकी के जर्जर होने की दशा में नई टंकी के निर्माण की मांग की। उन्होंने कहा कि इससे बड़ा हादसा हो सकता है। मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें