हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सोमवार को सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की समीक्षा की। इसमें काफी लापरवाही मिली। जिलाधिकारी ने मामलों का निस्तारण 36 दिन के भीतर करने के निर्देश दिए। उन्होेंने कहा कि लंबित मामलों में जिन अधिकारियों पर जो जिम्मेदारी है उसे शीघ्र से निस्तारित करने के निर्देश दिए।
समीक्षा के दौरान पता चला कि लेवल-1 के अधिकारियों पर 529, लेवल-2 पर 87 कुल 616 शिकायतें निस्तारण के लिए लंबित हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई शिकायतों को गंभीरता से लेना होगा। बैठक में सीडीओ ललित नारायण मिश्रा, एडीएम दीपेंद्र सिंह नेगी, सीएमओ आर के सिंह, ईई सिंचाई ओमजी गुप्ता, मुख्य शिक्षा अधिकारी आशुतोष भंडारी, प्रोजेक्ट मैनेजर पेयजल निगम (गंगा) मीनाक्षी मित्तल, डीपीआरओ अधिकारी अतुल प्रताप सिंह, डीएसटीओ नलिनी ध्यानी, नोडल स्वजल चंद्रकांत मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।