फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनी प्रबंधन पर वेतन नहीं देने का आरोप

विज्ञापन
सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय पर दो माह से वेतन न मिलने पर हंगामा करते श्रमिक । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
सिडकुल क्षेत्र की एक पैकेजिंग कंपनी ने लॉकडाउन से पहले और बाद में भी श्रमिकों को वेतन नहीं दिया है। सोमवार को बीस से अधिक श्रमिक सहायक श्रमायुक्त कार्यालय रोशनाबाद पहुंचे। यहां उन्होंने उप श्रमायुक्त से दो माह का वेतन दिलाने की मांग की है। कंपनी में कार्यरत श्रमिकों का कहना है कि फरवरी और मार्च का वेतन नहीं दिया है। इस कारण घर चलाने के लिए एक एक रुपए से मोहताज होना पड़ रहा है। कंपनी मालिक से बात हुई तो उन्होंने वेतन देने सेही इनकार कर दिया है। रावली महदूद में किराए के मकान में रहते हैं। लॉकडाउन में एक दिन की मजदूरी तक नहीं मिली है।
विज्ञापन

बच्चों के लिए खाने की लाइन में लगना पड़ रहा है। अब सामाजिक संगठनों ने बना हुआ खाना देना भी बंद कर दिया है। कई दिनों से सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। कई घंटे तक अधिकारी कार्यालय के बाहर बैठाए रखते हैं। इस दौरान सतेंद्र, आरती, पुष्पा, शीला, किटटो, कमलेश, राजेश, स्वाति, सोनम, पूजा ,पूजा कुमारी आदि कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें