फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: सीओ ने किया लैंसडौन कोतवाली का निरीक्षण

Tue, 28 Oct 2025 05:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। पुलिस क्षेत्राधिकारी कोटद्वार ने मंगलवार को कोतवाली लैंसडौन का निरीक्षण किया। उन्होंने थाना स्तर पर अनुशासन, स्वच्छता और रिकॉर्ड प्रबंधन के साथ ही पुलिसकर्मियों को अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करने के निर्देश दिए। मंगलवार को सीओ निहारिका सेमवाल ने कोतवाली लैंसडौन में निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने थाना कार्यालय, शस्त्रागार, मालखाना, हवालात, बैरक, मेस, कंप्यूटर कक्ष, सीसीटीएनएस प्रणाली एवं सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया और थाने पर लंबित मुकदमों का अतिशीघ्र निस्तारण करने के साथ-साथ अभिलेखों को व्यवस्थित ढंग से रखने, सुरक्षा उपकरणों की सक्रियता और देखभाल का ध्यान रखने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें