फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: दहेज हत्या के मामले में आरोपी पति गिरफ्तार

Tue, 28 Oct 2025 05:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
लैंसडौन। जयहरीखाल ब्लॉक के ग्राम ल्वीठा की अंकिता की हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी पति योगेश उर्फ आशु (36) को उसके निवास ल्वीठा से गिरफ्तार कर लिया है। मामले में मृतका के पिता मंगत सिंह, निवासी ग्राम पजाईगांव, पट्टी तल्ला बदलपुर की ओर से कोतवाली लैंसडौन में मुकदमा दर्ज कराया गया था। मामले की विवेचना पुलिस क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल कर रहीं हैं। अंकिता की हत्या के आरोपी पति योगेश उर्फ आशु की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दो टीमें गठित की गई थीं। 27 अक्तूबर को आरोपी योगेश को एसएसआई अमित कुमार के नेतृत्व में टीम ने उसके गांव से गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें