हरिद्वार। भाजपा जिला हरिद्वार की ओर से जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा के नेतृत्व में हरकी पैड़ी सुभाष घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यकर्ताओं ने घाट व नालियों को साफ किया। घाट पर जमे कचरे को उठाया। श्रद्धालुओं से भी गंगा को स्वच्छ बनाने की अपील की।
भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि स्वच्छता केवल सफाई नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना का आंदोलन है। इस आंदोलन में सभी को भाग लेना चाहिए। एक अकेला व्यक्ति स्वच्छता नहीं कर सकता। इसमें समेकित सहयोग जरूरी है।
जिला महामंत्री संजीव चौधरी और हीरा सिंह बिष्ट ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से स्वच्छता अभियान की शुरुआत पतित पावनी मां गंगा के पवित्र हरकी पैड़ी के निकट सुभाष घाट से की जा रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से मंडलों और बूथ स्तर पर भी स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।
इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, सचिन अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र सिंह चौहान, आशु चौधरी, तरुण नय्यर, सीमा चौहान, संदीप अग्रवाल, विनीत जोली आदि मौजूद रहे।